Posts

Showing posts from August, 2019
Image
ऐसे मिलेगा रिलायंस जियो GigaFiber ब्रॉडबैंड, अभी रजिस्टर करवाएं कनेक्शन नवभारतटाइम्स.कॉम नई दिल्ली रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस लाने का ऑफिशल ऐलान कर दिया है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। अगर आप भी Jio Gigafiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहते हैं तो इसका प्रोसेस शुरू हो चुका है। 5 सितंबर को लॉन्च हो रही जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान्स पहले ही सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि जियो का गीगाफाइबर प्लान यूजर्स को कनेक्शन के साथ एक कॉम्बो पैक भी ऑफर कर रहा है, जिसमें टीवी सेट-टॉप बॉक्स और लैंडलाइन फोन कनेक्शन भी यूजर्स को मिलेगा। साथ ही इस सर्विस के ब्रॉडबैंड प्लान्स 700 रुपये प्रतिमाह से लेकर प्रीमियम कस्टमर्स के लिए हर महीने 10,000 रुपये तक मिलेंगे। जियो गीगाफाइबर   के कनेक्शन को अभी प्रीव्यू ऑफर के तहत दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 100Mbps से 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी। कंपनी इस कनेक्शन के लिए जरूरी ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल डिवाइस (राउटर) के लिए 2,500 रुपये लेगी। यह एक सिक्यॉरिटी डिपॉजिट है जो रिफंडेबल है। गीगाफाइबर के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ...